ePaper

खेत जोतने के विवाद में भतीजे ने चाचा को पीटा

Updated at : 15 Dec 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
खेत जोतने के विवाद में भतीजे ने चाचा को पीटा

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में खेत जोतने के विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी रघुवीर दुबे के 45 वर्षीय पुत्र संजय कुमार दुबे हैं.

इधर, संजय कुमार दुबे ने बताया कि वह ट्रैक्टर द्वारा खेत जोतने का काम करते हैं. सोमवार की सुबह वह गांव के एक व्यक्ति का चार कट्ठा खेत था, जिसे वह जोतने गये थे, तभी उनका भतीजा अपने अन्य लोगों के साथ वहां आ पहुंचा. कहने लगा कि चार कट्ठा नहीं, बल्कि छह कट्ठा खेत जोतना है. इसी बात को लेकर उनके बीच कहा-सुनी हुई. इसके बाद भतीजे ने उनकी पिटाई कर दी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी संजय कुमार दुबे ने अपने भतीजे अमन दुबे एवं शशी दुबे पर ईंट से मारकर खुद को जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन