ePaper

पोखर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated at : 04 Nov 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के समीप मंगलवार को पोखर में डूबने से मंगलवार की सुबह एक किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

जानकारी के अनुसार मृत बच्चा कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव वार्ड नंबर-7 निवासी मदन कुमार राय का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है. वह पांचवीं कक्षा का छात्र था. इधर, मृतक के दादा उमेश कुमार यादव ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ घर से निकला था. उसी बीच सकड्डी गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के समय वह पोखर में गिर कर डूब गया. कुछ देर के बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. तब स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसके शव को पानी से बाहर निकाला. हालांकि परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे कोईलवर पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां पिंकी देवी व एक बहन प्रियंका एवं एक भाई युवराज है. घटना के बाद मृत बालक की मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन