आरा में छत से गिरकर अधेड़ की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Oct 2025 6:58 PM

विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरील छपरा गांव निवासी स्व. बच्चा सिंह के पुत्र वीर बहादुर हैं. वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में किराये के मकान में रहते थे. बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर वह किसी काम को लेकर छत पर गये थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन शव को वापस घर ले गये. घटना के बाद मृतक के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन