ट्रेन से गिरकर गोलगप्पा दुकानदार की मौत, घर में मचा कोहराम

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Oct 2025 6:23 PM

विज्ञापन

कारीसाथ स्टेशन के समीप सोमवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर गोलगप्पा दुकानदार की मौत हो गयी. घटना को लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला सपना सिनेमा शिवगंज निवासी संजय प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है. वह गोलगप्पा दुकानदार था.

शिवगंज मोड पर गोलगप्पे की दुकान चलाता था. इधर, मृतक के जीजा पप्पू कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए ट्रेन से बिहिया गया था. सोमवार की सुबह वह ट्रेन से वापस घर लौट रहा था. उसी बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा उसके मोबाइल से काॅल कर इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर परिजन रेल थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में दो बहन गुड़िया देवी, अंजली कुमारी एवं एक भाई करण कुमार है. उसकी मां बेबी देवी की मौत एक माह पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन