ePaper

अजीमाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शराब भट्ठियां की गयी नष्ट

Updated at : 25 Oct 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अजीमाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शराब भट्ठियां की गयी नष्ट

सोन नदी के दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया200 लीटर से अधिक महुआ जावा व अर्धनिर्मित शराब को नष्ट

विज्ञापन

संदेश.

शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अजीमाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शनिवार को सोन नदी के दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने कई शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गयी.

इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ जावा, अर्धनिर्मित शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये . जिसे पुलिस ने मौके पर ही उपकरण को जलाकर नष्ट कर दिया. वहीं, 200 लीटर से अधिक महुआ जावा व अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने आगे बताया कि शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने यह भी कहा कि दियारा क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. छापेमारी से शराब कारोबारियों में दहशत कायम हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन