गलत डाटा देने को लेकर डाटा ऑपरेटर की पिटाई

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Oct 2025 6:30 PM

विज्ञापन

शहर सपना सिनेमा मोड़ स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में डाटा गड़बड़ी को लेकर ऑपरेटर ने अपने सहकर्मी डाटा ऑपरेटर की पिटाई कर दी. इससे वह जख्मी हो गया. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव निवासी स्व.त्रिभुवन सिंह के 52 वर्षीय पुत्र हरिशंकर सिंह हैं, जो धोबहां पंचायत में स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं.

इधर, हरिशंकर सिंह ने बताया कि वह सपना सिनेमा मोड़ स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में कार्यरत डाटा ऑपरेटर बृजेश कुमार द्वारा धोबहां पंचायत के वेटनरी हॉस्पिटल का डाटा मांगने पर गलत डाटा दिया जाता था. गुरुवार को बृजेश कुमार द्वारा फोन कर उन्हें धोबहां से सपना सिनेमा मोड़ स्थित वेटनरी हॉस्पिटल बुलाया गया. जब वहां पहुंचे और धोबहां पंचायत का डाटा मांगा, तो उसके द्वारा फिर गड़बड़ डाटा दिया गया, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. तभी धारदार हथियार से बृजेश कुमार द्वारा उन पर वार कर दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गये. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी डाटा ऑपरेटर हरिशंकर सिंह ने वेटनरी हॉस्पिटल में कार्यरत डाटा ऑपरेटर बृजेश कुमार पर धारदार हथियार से मारकर खुद को जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन