शराब के नशे में धुत शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 15 Oct 2025 7:23 PM

विज्ञापन

बीएलओ की ड्यूटी करने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित मिडिल स्कूल से शराब के नशे में धुत एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये शराबी शिक्षक का नाम प्रमोद कुमार है, जो कि कटेया गांव निवासी विवेकानंद दास के पुत्र हैं. जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कुंवरदह में पदस्थापित हैं. बुधवार को बीएलओ के रूप में उनकी ड्यूटी कटेया गांव स्थित मिडिल स्कूल में मतदाता सूची कार्य को लेकर लगायी गयी थी, जहां वह शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे.

बताया जाता है कि शिक्षक को शराब के नशे में देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने फिनगी गांव निवासी विंध्याचल यादव के पुत्र सुशील कुमार यादव को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पकड़े गये दोनों शराबियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन