सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 15 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी अली हुसैन का 17 वर्षीय पुत्र इफरोज हुसैन है.

इधर, जख्मी किशोर के पिता अली हुसैन ने बताया कि वह पेंटर का काम करने के लिए गए हुए था. इसी बीच वह बाइक लेकर घूमने निकला था. उसी दौरान बड़हरा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी किशोर का बायां हाथ फैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन