ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Apr 2025 6:05 PM
बिहिया एवं बनाही स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की सुबह हुई घटना
आरा. बिहिया एवं बनाही स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 60 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










