ट्रक से टकरायी बाइक, पुत्री की मौत, पिता रेफर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 08 Apr 2025 10:53 PM

विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव के पास मंगलवार की देर शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर बैठी पुत्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जज भड़सरा वार्ड नंबर 9 निवासी धर्मेंद्र कुमार पंडित की चार वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी है. जबकि जख्मी मृत बच्ची के पिता धर्मेंद्र कुमार पंडित हैं.

इधर मृत बच्ची की मां सीता देवी ने बताया कि उसकी मां की स्वाभाविक मौत हो गई थी. जिसको लेकर वह अपने पति धर्मेंद्र कुमार पंडित एवं सात माह के पुत्र दिव्याम कुमार के साथ पुछार में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव अपने मायके जा रही थी. रास्ते में तेंदूनी गांव के समीप मंगलवार की शाम बाइक व साइकिल की सीधी भिड़ंत हुई थी. जिसमें दोनों जख्मी हो गए थे। उसी घटना को लेकर तेंदूनी गांव के समीप स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया था. जिसको लेकर तेंदुनी गांव के समीप ट्रक की लंबी लाइन लगी थी. उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित खड़ी ट्रक में टकरा गयी. इससे बाइक पर आगे बैठी उनकी पुत्री दिव्या कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उनके पति धर्मेंद्र कुमार पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसके बाद मृत बच्ची कैसे दिव्या कुमारी के शव को एवं जख्मी उसके पिता धर्मेंद्र कुमार पंडित को स्थानीय थाना द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद धर्मेंद्र कुमार पंडित की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. इसके पश्चात पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी. उसके परिवार में मां सीता देवी एवं एक भाई दिव्याम कुमार है. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है इस घटना के बाद मृत बच्ची के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन