केस मैनेज करने के नाम पर घुस का एसआइ का ऑडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
केस मैनेज करने के नाम पर घुस का एसआइ का ऑडियो वायरल

संदेश थाने के एक एसआइ का बताया जा रहा ऑडियो

विज्ञापन

आरा.

भोजपुर पुलिस महकमे में फिर एक अधिकारी पर घुस लेने का आरोप लगा है. उसका ऑडियो भी वायरल हुआ है. उसमें डायरी हल्का करने के लिए अधिकारी द्वारा घुस लेने की बात की जा रही है. ऑडियो संदेश थाने के एक एसआइ का बताया जा रहा है.

हालांकि प्रभात खबर ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. इधर, मामला सामने आने के बाद एसपी मिस्टर राज की ओर से मामले की जांच का आदेश दिया गया है. एएसपी परिचय कुमार को जांच का जिम्मा दिया गया है. एसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. रिपोर्ट में शिकायत सही पाये जाने पर एसआइ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इधर, वायरल ऑडियो में दो लोगों को आपस में बात करते सुना जा रहा है. उसमें एक व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि पूरा हलउ न? दूसरा बोल रहा है कि गिन लीजिए.तब पहले वाले व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि गिनना क्या है. हम गिनने वाले नहीं है. जैसा है, वैसे ही ड्रॉल में रखा जायेगा. इंज्यूरी के बारे में भी बात हो रही है. कहा जा रहा है कि इंज्यूरी ग्रेविएस होगा, तो कोर्ट से बेल लेना होगा. नहीं, तो यहीं से हो जाएगा. यह भी कहा जा रहा है कि रोड़ेबाजी का ही केस है न? डायरी हल्का कर दिया जायेगा. कौन देखा है कि किसने मारा है.लिख दिया जायेगा कि रोड़ेबाजी हुई, जिसमें चोट लगी है. सूत्रों के अनुसार ऑडियो संदेश थाने के दारोगा शिवनाथ शर्मा का बताया जा रहा है. बता दें कि पिछले माह ही गीधा थाने के एक अधिकारी का घुस लेने का ऑडियो वायरल हुआ था. तब एसपी द्वारा उस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन