मोपती बाजार के पास सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत
Updated at : 21 Aug 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी
विज्ञापन
आरा.
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रोहतास निवासी एक कारपेंटर की मौत हो गयी. इलाज के दौरान उन्होंने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी स्व. नमी शर्मा के 51 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शर्मा एवं पेशे से कारपेंटर थे. इधर मृतक के बेटे गोरख कुमार ने बताया कि वह सोमवार को आरा शहर में अपने रिश्तेदार के यहां छेका में शामिल होने के लिए गये थे. बुधवार की शाम वह बस से पहले आरा से पीरो आये. उसके बाद वहां से निजी वाहन से मोपती बाजार पर उतरे और वहां से वह पैदल गांव लौट रहे थे. उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मोपती बाजार स्थित स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके उनके द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी सूचना पाकर परिजन भी निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना इमादपुर थाना पुलिस को दी गयी सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व दो भाई में छोटे थे. उनके परिवार में पत्नी मालती देवी, पांच पुत्र शंकर कुमार, गोरख कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार गोविंद कुमार व दो पुत्री पूनम कुमारी एवं सोनम कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




