जितौरा में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य जलभरी शोभायात्रा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 May 2025 7:17 PM

विज्ञापन

भक्तिमय हुआ माहौल, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन

पीरो.

जितौरा बाजार स्थित मां काली के नवनिर्मित मंदिर में माता के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य जलभरी शोभायात्रा से हुई. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई, जिसमें जितौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी हाथों में कलश व झंडा-पताका के साथ शामिल हुए. गाजे-बाजे, रथ, हाथी, घोड़े, ऊंट व डीजे के साथ निकली शोभायात्रा बरांव मोड, जितौरा बाजार, जमुआंव मोड, रकटू टोला, रोझाई टोला से होते हुए सुन्दर टोला पोखरा पहुंची.

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जायकारे व भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात पोखरा से कलश में पवित्र जल ग्रहण के पश्चात पूर्व निर्धारित मार्ग से उनकी वापसी हुई. यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू केसरी व सचिव सुरेंद्र चौधरी के अनुसार शनिवार को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अरणि मंथन आदि अनुष्ठान पूरे होंगे. जबकि 9 मई को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होगा.इस दौरान हर दिन साधु-संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. शुक्रवार को यहां आयोजित शोभायात्रा में शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार, रवि केशरी, पूर्व मुखिया वीरेन्द्र साह, अशोक कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह, राजन केशरी, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, सोनू केशरी, भोला केशरी, विष्णुदेव साधु, सरोज सिंह, शंकर गुप्ता, सोमनाथ सिंह, पंसस कुमार सुमन निराला, विजय केसरी, दिनेश केशरी, मंटू साह, ओमप्रकाश केशरी, चंद्रभूषण प्रसाद, संजय केशरी, राजू केशरी, सुनील केशरी, पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, अरुण सिंह, तुलसी पासवान, रामनाथ केशरी, मनोज केशरी, अर्जुन केशरी, दीपक केसरी सहित कई अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन