सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग महिला जख्मी, रेफर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Apr 2025 7:27 PM

विज्ञापन

कोईलवर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. कोईलवर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में बुधवार की सुबह सीढ़ी से गिरकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत की को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी स्व. रामनाथ राय की 60 वर्षीया पत्नी संपातो देवी हैं. इधर, जख्मी बुजुर्ग महिला के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह छत पर गयी थीं. छत से उतरने के दौरान उनका पैर स्लिप कर गया और वह असंतुलित होकर सीढ़ी से नीचे गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला को सर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन