हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गये मछुआरे को मारी गोली, पटना रेफर

Updated at : 28 Feb 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गये मछुआरे को मारी गोली, पटना रेफर

बिहिया व धोबहा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित गंगा नदी में गुरुवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. बिहिया एवं धोबहा थाना क्षेत्र के सीमावर्तीय इलाके में स्थित गंगा नदी में गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गये मछुआरे को गोली मार दी. जख्मी मछुआरे को गोली दाहिने साइड गाल पर लगी है, जो गर्दन में जाकर फंस गयी है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव निवासी स्व.राम किशुन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र मैनेजर मल्लाह हैं. वह पेशे से मल्लाह हैं एवं मछली मारने का काम करते हैं. घटना को लेकर गांव में एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर मैनेजर मल्लाह ने बताया कि वह खवासपुर गांव निवासी अपने दोस्त दसई मल्लाह के साथ बरजा गांव स्थित गंगा नदी में मछली मारने गये थे, तभी आठ की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उनके द्वारा मारे गये 10 किलो मछली और जाल छीन लिये. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी मैनेजर मल्लाह ने राहुल पांडेय एवं बरजा गांव निवासी अंकित पांडेय नामक युवकों पर मारे गये 10 किलो मछली व जाल छिनने एवं विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, मामले में एसपी राज ने बताया कि धोबहां थाने में केस दर्ज किया जा रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है. घटना में तीन-चार लोगों के नाम आ रहे हैं. गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन