पुलिस ने शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान
Updated at : 21 Dec 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

चौरी पुलिस ने अंधारी सोन नदी दियारा में की कार्रवाई
विज्ञापन
सहार.
चौरी पुलिस ने शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान अंधारी सोन नदी दियारा में चलाया. जहां पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ मिश्रित पास बरामद की. वहीं, धंधेबाज पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंधारी सोन नदी दियारा में शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने लगभग 600 लीटर महुआ मिश्रित पास बरामद की. पुलिस ने उसे वहीं पर नष्ट कर दिया. वहीं पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गये. दूसरी ओर पुलिस ने थाना क्षेत्र के महाबीरगंज से 13 लीटर महुआ शराब बरामद की. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




