स्कॉर्पियो ने मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 May 2025 6:26 PM
विज्ञापन
जख्मी बेटे का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
विज्ञापन
आरा.
आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम स्काॅर्पियो ने मां-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में मां की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, जख्मी बेटे का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़ मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार मृतका नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी जितेंद्र राय की 46 वर्षीया पत्नी रंजू देवी है. वहीं, जख्मी उनका 16 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार है. इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि वह अपने बेटे अनीश कुमार के साथ बाइक द्वारा अपना दवा लेने के लिए आरा जा रही थी. इसी बीच उनका बेटा अनीश कुमार लघुशंका करने के लिए पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चला गया. लघुशंका कर जब वह अपनी बाइक के पास आया, तभी स्काॅर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मां-बेटे जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रंजू देवी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री निधि देवी, रोशनी कुमारी एवं एक पुत्र अनीश कुमार है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










