सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में शनिवार की शाम तोड़ा दम
विज्ञापन
आरा.
सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. इलाज के दौरान शनिवार की शाम पटना के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच का अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खालिसा गांव वार्ड नंबर-12 निवासी स्व.डिग्री सिंह के 58 वर्षीया पत्नी विमला देवी हैं. इधर, मृतका के देवर पवन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने बेटे रितेश के साथ बाइक से रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव अपने भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं. उसी दौरान हसन बाजार मुसहर टोली के समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. इसके बाद उनके बेटे रितेश द्वारा उन्हें इलाज के लिए हसन बाजार स्थित निजी अस्पताल से पटना के बिहटा स्थित अस्पताल ले जायेगा, जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आये. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतका को चार पुत्री रेखा, माधुरी, कंचन, रिद्धि व दो पुत्र रौशन सिंह एवं रितेश सिंह हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










