आरा : सरकार के 100 दिन पूरे, आम लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुनते जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं. मुख्यमंत्री ने 'सेवा, संकल्प और समर्पण' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन

बिहार सरकार के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोईलवर प्रखंड सभागार में "सेवा, संकल्प और समर्पण" विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से देखा और सुना.

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित कार्यों, महत्वपूर्ण विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा आगामी प्राथमिकताओं का ब्यौरा दिया.

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया.

योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का लिया संकल्प

सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का सामूहिक संकल्प लिया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे कई दिग्गज

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संजीत रजक, उपाध्यक्ष जयशंकर कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बीर बहादुर पाठक, अंचलाधिकारी (सीओ) उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) कुणाल राज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकाश कुमार, बीस सूत्री सदस्य रंजन बाबा, महबूब खान, प्रमोद सिंह सहित क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन