विषैले सांप के डसने से युवक की हालत गंभीर
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

एक साल के भीतर तीसरी बार विषैले सांप ने युवक को डंसा
विज्ञापन
आरा.
जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में विषैले सांप के डसने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी प्रदुमन राम का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है. इधर, मृतक के पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक के चचेरी बहन की 29 अप्रैल को शादी संपन्न हुई थी. गुरुवार की दोपहर वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ बहन का कलेवा लेकर उसके ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में वह तैयार होकर घर में सामान ढूंढने के लिए गया था, तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया. जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसे पहली बार एक वर्ष पूर्व पानी में एवं दूसरी बार छह माह पूर्व भी उसे सांप ने डसा था. अब तीसरी बार वह विषैले सांप का शिकार हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










