अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से टकरायी, सब्जी विक्रेता की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में किराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
आरा.
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर एवं खेसरहिया गांव के बीच शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवास स्व.सुदर्शन धानुक 20 वर्षीय पुत्र वासुदेव कुमार है. वह पेशे से सब्जी विक्रेता था. कायमनगर बाजार पर सब्जी बेचता था. इधर, मृतक के चाचा रामदेव गोंड ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह कायमनगर बाजार से सब्जी बेचकर बाइक से वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान बीरमपुर एवं खेसरहिया गांव के बीच विपरीत दिशा आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चकमा दे दिया, जिसके कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में बड़ा था. मृतक के परिवार में मां रवांती कुंअर, तीन भाई रोशन राज, कुणाल कुमार, अमर कुमार व दो बहन सुरभि कुमारी एवं सुहानी कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां रवांती कुंअर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










