ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप डाउन लाइन पर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप डाउन लाइन पर शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










