ePaper

Bhojpuri News : एंजेल चकमा हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिले

Updated at : 03 Jan 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : एंजेल चकमा हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिले

पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में नस्लीय भेदभाव के कारण निर्मम हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

आरा. पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में नस्लीय भेदभाव के कारण निर्मम हत्या कर दी गयी थी. उनके न्याय के लिए शनिवार को छात्र संगठन आइसा एसबी कॉलेज इकाई ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. सभा का संचालन कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा ने किया. इस अवसर पर आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा ने कहा कि एंजेल चकमा की हत्या केवल एक छात्र की हत्या नहीं है, बल्कि यह जाति, नस्ल, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ते सांप्रदायिक हिंसा और नफरत की राजनीति का भयावह परिणाम है. उन्होंने कहा कि हिमाचल और देश की भाजपा तथा आरएसएस सरकार की उदासीनता अपराधियों को मनोबल दे रही है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है. रौशन कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि बार-बार सामने आ रहे सांप्रदायिक हमलों पर न तो त्वरित कार्रवाई हो रही है और न ही दोषियों को सख्त सजा मिल रही है. कानून-व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी निभाने में वर्तमान सरकार की विफलता दिखाई दे रही है. उन्होंने मांग की कि एंजेल चकमा की हत्या की निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच करायी जाये, सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाये और पीड़ित परिवार को मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाये. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सहसचिव जयशंकर प्रसाद ने कहा कि 24 वर्षीय एंजेल चकमा त्रिपुरा के रहने वाले थे. उनके पिता बीएसएफ के सैनिक हैं और मणिपुर बॉर्डर पर तैनात हैं. देश की सेवा करते हुए अपने ही देश में उनके बेटे को जातिवाद और नस्लीय भेदभाव के चलते ”चाइनिज”, ”मोमो”, ”चीनी” जैसे शब्द बोलकर निर्मम प्रहार किया गया, जिससे 26 दिसंबर, 2025 को उनकी मृत्यु हो गयी. उन्होंने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि आइसा इसे पुरजोर निंदा करती है और सरकार से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग करती है. इस अवसर पर आइसा भोजपुर जिला उपाध्यक्ष सियाकांत बैठा, आरवाइए नेता कमलेश आंबेडकर, महाराजा कॉलेज सचिव राजेश जी, जैन कॉलेज सचिव विवेक जी, राजन जी, लाल जी शर्मा, राहुल कुमार, अंकित राज, रिषु तिवारी, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और न्याय की मांग की.

रते हुए एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन