सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
धनगाई और आयर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जिले के आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव मोड़ के समीप की है, जहां बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जख्मी आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी भरत पंडित का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है. इधर, सूरज कुमार के परिजन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर बाइक से चचेरी बहन को आरा स्थित परीक्षा केंद्र पर छोड़कर जब गांव वापस लौट रहा था. उसी दौरान इचरी गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दूसरी घटना धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप की है, जहां बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार जख्मी धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी जवाहर यादव का 22 वर्षीय पुत्र सूरज यादव है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि बुधवार की वह बाइक द्वारा जगदीशपुर की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. उसी दौरान शिवपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन