दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार लोग जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Feb 2026 6:08 PM
विज्ञापन
बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर गांव के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत चार लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी 39 वर्षीय दशरथ प्रसाद, उनकी 15 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी एवं दूसरी बाइक पर सवार उसी थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी राजकुमार राय का 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार एवं सत्येंद्र राय का 16 वर्षीय पुत्र संजय यादव शामिल है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दशरथ प्रसाद अपनी बेटी सोनी कुमारी को लेकर उसका दवा लाने के लिए सरैंया बाजार जा रहे थे. जबकि दूसरी बाइक पर सवार संजय यादव एवं छोटू यादव मैट्रिक का परीक्षा देने के लिए आ रहे थे. उसी दौरान लौहर गांव के समीप दोनों की बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे चारों जख्मी हो गये. डायल-112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी लाया गया, जहां से परिजन द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










