सुमित हत्याकांड में नामजद दो आरोपितों ने कोर्ट में किया समर्पण

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 11 Sep 2025 6:24 PM

विज्ञापन

पांच सितंबर की रात अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या

विज्ञापन

आरा.

सुमित कुमार सिंह की हत्या मामले में नामजद दो आरोपितों ने गुरुवार को आरा कोर्ट में समर्पण कर दिया. समर्पण करनेवालों में नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के रस्सी बागान मुहल्ला निवासी सागर कुमार हैं. दोनों हत्याकांड के नामजद अभियुक्त हैं. बता दें कि पांच सितंबर की रात टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में हथियारबंद अपराधियों ने सुमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. उसे काफी करीब से दो गोलियां मारी गयी थीं.

मृतक महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव का रहने वाला था. घटना उस वक्त घटी, जब वह गाड़ी से उतरकर अपने घर जा रहा था. हत्या को लेकर सुमित कुमार सिंह के पिता तारकेश्वर सिंह के आवेदन पर तीन को नामजद एवं दो अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार, स्व.रामस्वरूप राम के पुत्र उत्तम कुमार उर्फ बमबम एवं उसी थाना क्षेत्र के रस्सी बगान मुहल्ला निवासी सागर को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात वे खाना खाकर मोहल्ले के मुख्य सड़क पर सगे भाई ओम प्रकाश सिंह एवं चचेरे भाई अरुण कुमार सिंह के साथ सिगरेट पी रहे थे. उसी समय उनका लड़का सुमित कुमार सिंह शहर के प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी समाप्त कर गाड़ी से उतरकर घर जाने के लिए गली में प्रवेश किया, तभी दो राउंड फायरिंग की आवाज आयी, तब वह और उनके दोनों भाई गली ओर भागे, तो देखा कि सुमित गोली से जख्मी पड़ा है. वहीं तीनों नामजद एवं दो अज्ञात आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले. इसके बाद मोहल्ले के भी कई लोग इकट्ठे हो गए. लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा देख उनके बेटे सुमित कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन