बभनियांव में नवनिर्मित प्रयोगशाला व पुस्तकालय का उद्घाटन

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 Apr 2025 6:50 PM

विज्ञापन

प्रयोगशाला का उपयोग करने के लिए बच्चों से की गयी अपील

विज्ञापन

जगदीशपुर.

मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव, जगदीशपुर पूर्वी में नवनिर्मित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फीता काटकर किया. डीइओ अहसन ने सभी वर्गों का मुआयना भी किया. साथ ही बच्चों से विद्यालयी शिक्षा को ससमय पहुंचकर ग्रहण करने को कहा. उन्होंने कहा कि विद्यालय कैंपस में बने प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय बच्चों के लिए काफी उपयोगी हैं. शिक्षा के बिना आपका जीवन अधूरा है.

अगर हमारे पास शिक्षा का अभाव है, तो हम शून्य की स्थिति में हैं. प्रयोगशाला की देखरेख कर रहे उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव की विज्ञान की शिक्षिका आलीया आफरीन के आग्रह पर वहां पर रखे सुक्ष्मदर्शी से स्लाइड द्वारा अमीबा को देखा. उपस्थित सभी बच्चों से इसपर ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक वंदना कुमारी सहित सभी शिक्षकों को साधुवाद दिया. विद्यालय में आने वाली अड़चन को आपसी तालमेल से समाप्त करने की बात कही. विद्यालय परिवार की तरफ से प्रभारी प्रधानाध्यापक वंदना कुमारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह मंटू द्वारा द्वारा माला एवं पौधे देकर डीइओ को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटू एवं शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव में सत्र 2021-22 से 2024- 25 तक मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम आए सभी 04 बच्चे जिसमें जयप्रकाश कुमार, अनु वर्मा, सुनील कुमार एवं नितेश कुमार को एवं इंटर 2023-25 में प्रथम आये अविनाश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप के नेतृत्व में हो रहे मशाल के तहत खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों एवं बच्चियों के द्वारा आयोजित कबड्डी मैच का विधिवत उद्घाटन भी डीइओ के द्वारा बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया गया. खेलकूद का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है. बच्चों से पढ़ाई के अलावा खेल कूद पर पर भी ध्यान देने की बात कहीं. खेल मैदान में बच्चियों के द्वारा खेले जा रहे कबड्डी मैच को भी देखा. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वंदना कुमारी, आशा कुमारी,अंकिता कुमारी, आलिया आफरीन, कृति कुमारी गुप्ता,शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नंजय कुमार सिंह, चंदन कुमार, संजीव कुमार, अध्यापक शिक्षक प्रेमजीत कुमार, निखिल कुमार, मौसम कुमार,चन्द्रकान्त तिवारी , शिक्षक कमलेश कुशवाहा,शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार, रात्रि प्रहरी हीरालाल यादव सहित सभी रसोईया एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन