चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
Updated at : 14 Sep 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की गयी
विज्ञापन
पीरो.
स्थानीय थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी जितेंद्र पासवान और तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी पताली पासवान उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पीरो के ज्वाला मार्केट के समीप से चोरी गयी एक पल्सर बाइक जितेंद्र पासवान के घर से बरामद किया है. बरामद बाइक ब्रजेश कुमार की बताई जाती है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




