आरा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rape Accused Arrested: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है.

विज्ञापन

Rape Accused Arrested: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. दुष्कर्म करने आरोप उसी गांव के निवासी युवक पर लगाया जा रहा है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है.

सूचना पाकर स्थानीय थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम जब किशोरी बाजार से घर वापस लौट रही थी. इसी बीच आरोपी द्वारा उसे पड़कर सुनसान जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

उसके द्वारा किसी को इसके बारे में बताने से मना किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गयी. जब किशोरी घर वापस लौटी, तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई.

जिसके पश्चात पीड़िता के पिता के द्वारा गांव के ही निवासी अयोध्या पंडित के पुत्र विकेश कुमार उर्फ टुइयाँ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकेश कुमार उर्फ़ टुइयाँ को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन