आरा में स्कूल से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ मासूम, पैर फिसलने से नदी में डूबा
मृत किशोर सागर कुमार का फाइल फोटो एवं परिजन का फोटो
ज्ञानपुर पुल के पास शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय एक 13 वर्षीय पांचवीं कक्षा के छात्र की नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. परिवार इस घटना से सदमे में है.
Drowned in river: जिले के गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर पुल के समीप शनिवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहे पांचवीं कक्षा के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. मृत छात्र की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव निवासी मनोज बिन के 13 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि सागर कुमार बचपन से ही गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गया था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था. इसी दौरान ज्ञानपुर पुल के समीप पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और डूब गया.
ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू की. ग्रामीणों के सहयोग से सागर को नदी से बाहर निकाला गया. परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. परिजनों का कहना है कि ज्ञानपुर पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण हादसा हुआ.
परिवार में मचा कोहराम
सागर कुमार तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां उषा देवी, भाई गोलू कुमार और हिमांशु कुमार तथा बहन सरिता कुमारी हैं. छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, TRE-4 में शामिल होने के लिए STET पास करना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











