घर से निकली किशोरी बेहोशी की हालत में मिली

Updated at : 27 Apr 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
घर से निकली किशोरी बेहोशी की हालत में मिली

पुलिस किशोरी के परिजनों से मिलकर छानबीन शुरू की

विज्ञापन

आरा.

घर से किसी कार्य के लिए निकली किशोरी बेहोशी की हालत में मिली. रविवार की दोपहर उक्त किशोरी थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक के पास से मिली. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है. इधर, उक्त किशोरी की मां ने बताया कि बीते सोमवार को कायमनगर बाजार स्थित बैंक में एक लड़की से उनकी बेटी की मुलाकात हुई थी.

18 अप्रैल को उक्त लड़की द्वारा उनके मोबाइल पर कॉल कर बताया गया कि मैं उसके स्कूल की मैंम बोल रही हूं और मुझे मार्केटिंग करने जाना है. जिसको लेकर मैं उसे साथ ले जा रही हूं. यह कह कर वह उक्त किशोरी को अपने साथ ले गयी. उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन वह नहीं मिल पायी थी. शुक्रवार की शाम उक्त लड़की प्रियंका कुमारी द्वारा उसके घर पर छोड़ा गया था. उस समय भी वह होश में नहीं थी और घर आते ही सो गयी. हालांकि उक्त किशोरी द्वारा अपने घरवालों को किसी प्रकार की कोई बात नहीं बतायी. उसने कहा कि मुझे चक्कर आ गया था, जिसको लेकर वह मुझे इलाज के लिए कोईलवर ले गयी थी. रविवार की सुबह उक्त लड़की प्रियंका कुमारी उसके घर नकाब लगाकर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने उसका नकाब खुलवाया. उसके बाद वह उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गयी और फिर से मोबाइल को बंद कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे खोजने निकले. इसी बीच रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बेहोशी की हालत में प्रियंका कुमारी के साथ परिजनों ने उक्त किशोरी को बरामद किया. इसके बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण द्वारा प्रियंका कुमारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके बाद पर परिजन उक्त किशोरी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. वहीं, दूसरी तरफ किशोरी के परिजन उसके के साथ किसी अनहोनी होने की आशंका जताये हैं. हालांकि उक्त किशोरी बेहोश कैसे और क्यों हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा ने बताया कि उक्त लड़की से पूछे जाने पर उसने बताया कि मैं उसे इलाज के लिए ले जा रही थी. जबकि उसके माता-पिता द्वारा बताया गया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कहीं ले जाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन