सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन

आरा.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सेवानिवृत्त पुनि ओम प्रकाश, पुअनि रामजी यादव, प्राअनि (प्रशि.) आर्मोरर रामनाथ राम, प्राअनि (प्रशि.) जयप्रकाश नारायण तिवारी, हवलदार कौशल कुमार सिंह और हवलदार लालबहादुर प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर फूल-माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. एसपी ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन किया.

उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार उनकी अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है. इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन