राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई, तैयारी शुरू

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Apr 2025 5:49 PM

विज्ञापन

लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का लिया गया निर्णय

विज्ञापन

आरा.

व्यवहार न्यायालय आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को किया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव, गौतम कुमार द्वारा सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में न्यायालय से चिह्नित सुलहनीय वादों के बारे में चर्चा की गयी तथा चिह्नित वादों में अविलंब पक्षकारों को नोटिस करने तथा प्री सिटिंग कर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन करने पर जोर दिया गया.

वहीं, एक अन्य बैठक कार्यपालक विभाग के पदाधिकारीगण एवं बैंक पदाधिकारीगण के साथ की गयी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा प्राप्त लंबित सुलहनीय वादों में थाना के माध्यम से तामिला कराया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस बार अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन