भोजपुर : गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा समरसता संकल्प अभियान, 30 जुलाई को भोजपुर पहुंचेगी पवित्र कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत

भाजपा ने संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू किया. 30 जुलाई को भोजपुर पहुंचेगी कलश यात्रा, जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाने की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषणा की गई है. भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रेस को बताया गया कि इस बार संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती को भाजपा द्वारा विशेष रूप से पूरे देश में मनाया जाएगा.

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से रविदास जयंती 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी मंडलों के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी. उस दिन समरसता दीप महोत्सव आयोजित होगा. विशेष रूप से जहाँ संत रविदास महाराज की मूर्ति या मंदिर है, वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा.

30 जुलाई को भोजपुर पहुंचेगी कलश यात्रा

दुर्गा राज ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन अभियान के माध्यम से जन्मस्थली सौर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी से भरे कलश की कलश यात्रा निकाली जाएगी.

यह कलश यात्रा 30 जुलाई को सुबह 08 बजे कैमूर से शुरू होगी, जो बक्सर होते हुए भोजपुर जिला में प्रवेश करेगी.

शाहपुर में संत रविदास जी की प्रतिमा के पास पहुंचेगी, वहाँ कलश दर्शन करने के बाद छोटकी सासाराम स्थित रविदास प्रतिमा के पास कलश दर्शन एवं पूजन के साथ यात्रा का समापन पटना महावीर मंदिर में होगा, जहां कलश को रखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प का मूल आधार है.

यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जन आंदोलन बनेगा. यह अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक भोजपुर जिला के जिला, मंडल एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा. उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर टोली बनाई गई है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन