आरा में पुलिस की छापेमारी, देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद; तीन बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. बाइक छोड़कर फरार हुए तीन बदमाशों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

भोजपुर के मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया है. हालांकि, तीन बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस गश्ती के क्रम में देर रात थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास पहुँची. तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे.

तब सशस्त्र बल के द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों भागने में सफल रहे. भागने के क्रम में बदमाशों द्वारा अपने पास रखा एक देसी पिस्टल एवं पाँच जिंदा कारतूस फेंक दिया गया था.

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

इसके पश्चात, मुफस्सिल थाने में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन