ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Apr 2025 7:45 PM

विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के समीप गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के समीप तेज आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआं गांव निवासी राम दयालू पासवान के 58 वर्षीय पुत्र कामेश्वर पासवान है एवं वह पेशे से ट्रैक्टर चालक थे.

इधर मृतक के चचेरे भाई रितेश कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी भरने का काम करते थे. बाहर रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी ट्रैक्टर लेकर घर से काम के लिए निकले थे. इसी बीच गुरुवार की दोपहर जब वह पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के पास से मिट्टी काट ट्रैक्टर पर लोड कर मिट्टी गिरने के लिए कहीं जा रहे थे.

उसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. तभी अचानक उन पर ठनका गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्री मुन्नी कुमारी, निशा कुमारी व दो पुत्र मुन्ना कुमार एवं अनिल पासवान है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन