ePaper

स्नातक की परीक्षा देने आये चरपोखरी के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Updated at : 09 Apr 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक की परीक्षा देने आये चरपोखरी के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

आरा स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप डाउन लाइन पर मंगलवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप डाउन लाइन पर मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में बीए की परीक्षा देने आये छात्र की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी चंदेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आर्यन सुमित आडवाणी है. वह बीए फाइनल इयर का छात्र था. इधर, छात्र के चचेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि उसका बीए फाइनल इयर की परीक्षा चल रही थी. परीक्षा देने को लेकर मंगलवार की दोपहर वह नगरी स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से गड़हनी स्टेशन आया. वहां से इंटरसिटी एक्सप्रेस से आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी पर ट्रेन से उतरा. इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान दूसरे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उसके पास रहे एडमिट कार्ड के आधार पर रेल पुलिस द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन मंगलवार की देर रात आरा स्टेशन पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने पांच भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां रूनी देवी व चार भाई जय प्रकाश, विकाश, भोला, नीतीश एवं एक बहन कविता है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां रूनी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन