अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, गयी जान

Updated at : 16 May 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा. आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी बालेश्वर यादव का 40 वर्षीय पुत्र लाल बाबू यादव है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के पिता बालेश्वर यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह किसी काम से घर से पवना बाजार जा रहा था. जाने के क्रम में जैसे ही वह पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची. उसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि लाल बाबू अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में फुलबासो देवी, तीन भाई योगेंद्र, राम केवल, विनोद एवं एक बहन तेतरी देवी है. इस घटना के बाद मृतक की मां फुलबासो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सड़क पर स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति कुछ देर के लिए कायम हो गयी, हालांकि तुरंत सब ठीक हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन