तीन माह की बच्ची की हत्या में दादी गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

मृतका की मां के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया नगर के वार्ड नंबर 10 में बुधवार की शाम तीन माह की अबोध बच्ची की हत्या के आरोप में बच्ची की मां चितू देवी के बयान पर पुलिस ने बच्ची के दादी गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम वार्ड नंबर 10 निवासी ऑटो चालक राजू साह की मां गीता देवी व पत्नी चितू देवी के बीच झगड़ा हुआ. झगड़े के बीच में ही बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची के गले पर उंगलियों के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी थी. मौत को लेकर सास व बहू एक दूसरे पर आरोप लगा रही थीं. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मृत बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने उसकी सास गीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार की देर शाम जमकर हंगामा मचाया. घटना की सूचना पाकर बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गयी. इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन