दो कट्टा और चार कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 29 Oct 2025 6:25 PM

विज्ञापन

बबुरा थाना पुलिस ने बंधु छपरा गांव से आरोपित को पकड़ा

विज्ञापन

आरा

. बबुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बंधु छपरा से मंगलवार को की. उसके पास से दो कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किये गये. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. गिरफ्तार अपराधी बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी ददन राम का पुत्र राजेश राम है.

उन्होंने बताया कि बबुरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध हथियार के साथ बंधु छपरा गांव में कुछ लड़के इकट्ठे हुए हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं दारोगा सुनीता कुमारी दलबल के साथ बंधु छपरा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से भी एक कट्टा बरामद किया. पुलिस ने गिरफ्तार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राजेश राम वर्ष 2023 में टाउन थाने में आर्म्स एक्ट में आरोपित रहा है. उस मामले जेल भी जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन