देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Sep 2025 8:42 PM
विज्ञापन
टाउन थाना पुलिस ने अहिरपुरवा मुहल्ला स्थित बगीचे से की गिरफ्तारी
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मुहल्ला स्थित बगीचे से शनिवार की शाम की. तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार तस्कर टाउन थाना क्षेत्र का अहिरपुरवा मुहल्ला निवासी बबन साह का पुत्र जय प्रकाश साह है.टाउन थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अहिरपुरवा स्थित बगीचे में शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. पुलिस ने उक्त तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










