चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Apr 2025 7:42 PM
बहोरनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा नदी घाट के समीप से की गिरफ्तारी
बिहिया. बहोरनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा नदी घाट के समीप से छापेमारी कर चोरी की बाइक समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक का नाम सरोज यादव उर्फ मोदी है जो कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोतमपुर गांव निवासी पारस यादव का पुत्र है. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक पर पूर्व से भी शराब व हथियार जब्ती समेत तीन मामले दर्ज हैं जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










