लूटकांड का आरोपित और सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 14 Feb 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक कुमार है
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने लूटकांड के आरोपित व सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की सुबह उसके घर से की. गिरफ्तार अपराधी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक कुमार है. बता दें कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक लूट की घटना हुई थी, जिसमें वह आरोपित था. उसी मामले में उदवंतनगर थाना पुलिस ने उसे पिछले वर्ष अगस्त महीने में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद तबीयत खराब हो जाने के कारण उसे दिसंबर,2024 में जेल से आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसी दौरान शौच जाने के क्रम में वह 23 दिसंबर की सुबह पुलिस जवान को धक्का देकर फरार हो गया था. गिरफ्तार अपराधी उदवंतनगर थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना के अलावा नारायणपुर एवं संदेश थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में भी आरोपित रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




