काजी टोला गोलीकांड मामले में छह नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ख्मी रौशन कुमार रजक के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ला स्थित मजार के समीप हुए गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले में जख्मी रौशन कुमार रजक के बयान पर छह नामजद एवं तीन अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में जख्मी रौशन कुमार रजक द्वारा कहा गया है कि बुधवार की रात वह खाना-पीना खाकर अपने भाई शंकर कुमार रजक के साथ गली में टहल रहा था और टहलने के क्रम में उसने देखा कि कुछ दूरी पर पिंटू सम्राट एवं अंशु कुमार के बीच विवाद हो रहा है, तभी पिंटू सम्राट द्वारा उसे बुलाया गया. जब वह वहां गया तो काजी टोला मुहल्ला निवासी पिंटू सम्राट, भलुहीपुर मुहल्ला निवासी संजय यादव, उसका बेटा मुखिया यादव, बजरंगी शर्मा उसका भाई विशाल कुमार, राजा यादव उर्फ रवि शंकर यादव एवं तीन अज्ञात लोग वहां पर मौजूद थे. इसके बाद पिंटू सम्राट द्वारा उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए बोला गया कि तुम गुंडा बनता है, मैं तुम्हें टारगेट कर लिया हूं. तभी रौशन कुमार ने बोला कि मेरी क्या गलती है. इसी बात पर पिंटू सम्राट ने बोला कि तुमको हम मारेंगे. तभी विशाल कुमार एवं संजय यादव ललकारते हुए बोला कि रौशन कुमार को मारो, जिसके बाद पिंटू सम्राट, मुखिया यादव एवं बजरंगी शर्मा द्वारा उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी, जिससे उसे गोली लग गयी और वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा. गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ला एवं परिवार के लोग दौड़ कर आये, तो सभी आरोपी भाग निकले. बता दें कि बीती बुधवार की रात बदमाशों के द्वारा टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मुहल्ला निवासी स्व.भरत प्रसाद रजक के पुत्र रोशन कुमार रजक को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










