लूटकांड मामलों में शामिल युवक धराया, तीन अन्य फरार

Updated:
विज्ञापन
लूटकांड मामलों में शामिल युवक धराया, तीन अन्य फरार

बिहिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पिछले दिनों हुए लूटकांड मामलों में मिली सफलता

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पिछले दिनों हुए लूटकांड मामलों में शामिल एक अपराधी को बिहिया पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये युवक का नाम पुतुल कुमार है, जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी संजय यादव का पुत्र है. युवक के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को बिहिया से कटेया जानेवाली सड़क पर बाइक सवार चार अपराधियों द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी मानसी चौधरी के पुत्र रामानंद चौधरी की बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिये गये थे. इसके अलावा 10 जुलाई को बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया व झौंवा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों द्वारा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिठू टोला निवासी संदीप तुरहा के साथ मारपीट करते हुए बाइक, मोबाइल और रुपये लूट लिये गये थे. लूट की इन घटनाओं के बाद पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी थी. पुलिस के अनुसार लूटे गये मोबाइल के आधार पर एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है. जबकि घटनाओं में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बाइक व रुपये की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन