सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन का कुल्हड़िया स्टेशन पर इंजन हुआ फेल, यात्री परेशान

Updated at : 23 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

ढाई घंटे तक कुल्हड़िया स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन

आरा.

पटना को जाने वाली सासाराम पैसेंजर का गुरुवार की शाम कुल्हाड़ियां स्टेशन पर अचानक इंजन फेल हो गया. इसके कारण करीब ढाई घंटे तक कुल्हड़िया स्टेशन पर सासाराम पैसेंजर खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान रहे. इसके साथ ही पटना की तरफ जानेवाली कई ट्रेनों पर असर पड़ा. बता दें कि बक्सर- पटना सवारी गाड़ी आउटर पर खड़ी रही. जिसे बाद में मेल लाइन पर लाकर चलाया गया. जानकारी के अनुसार निर्धारित समय से सासाराम से आकर आरा जंक्शन से खुली और जमीरा हाॅल्ट होते हुए कुल्हड़िया स्टेशन पर करीब चार बजे के बाद अचानक इंजन फेल हो गया. इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड द्वारा स्टेशन को दी गयी, जिसके बाद स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल सेंटर को दी गयी. इसकी सूचना पर आनन-फानन में दूसरा इंजन मंगवाया गया. तब जाकर करीब 07:11 बजे पैसेंजर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन