पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान चली गयी जान

Updated at : 03 May 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

टाउन थाना क्षेत्र के देवी स्थान मुहल्ले में गुरुवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के देवी स्थान मुहल्ले में गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर पति ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान आरा शहर के निजी अस्पताल उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के देवी स्थान गुप्ता गली निवासी स्व.दामोदर प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है. वह जॉनसन कंपनी में कार्यरत था. इधर मृतक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि उसकी शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चला आ रहा था. गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने सल्फास की गोली खाली, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. हालांकि परिजन उसे पटना ना ले जाकर आरा शहर में स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज कर रहे थे. इसके बाद वहां दो घंटे इलाज करने के बाद उसे फिर शहर के दूसरे निजी अस्पताल में ले गये, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उसे वापस आरा सदर अस्पताल ले आये. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवायी. मृतक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि मृतक अपने चार भाई व दो बहनों में छोटा था. उसके परिवार में मां प्रेमलता देवी, पत्नी शालिनी कुमारी एवं एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां प्रेमलता देवी,पत्नी शालिनी कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन