भतीजे के मुंडन में भाग लेने गयी महिला की गंगा में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
भतीजे के मुंडन में भाग लेने गयी महिला की गंगा में डूबने से मौत

सिन्हा के महुली गंगा नदी घाट के किनारे शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट पर शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरौंधा गांव निवासी रामध्यान पासवान की 45 वर्षीया पत्नी आसमुना देवी है. बताया जाता कि आसमुना देवी रिश्ते में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गांव से महुली घाट आयी थी.

मुंडन के दौरान वह गंगा नदी में नहाने गयी, तभी वह नदी में डूब गयी. इसके बाद वहां मौजूद गोताखोरों द्वारा उन्हें नदी से बाहर निकाला गया. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना वहां पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र अमरजीत, अंजीत एवं रंजीत हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन