बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी शिवजनम सिंह का 40 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह है. वह पेशे से किसान था. इधर, मृतक के छोटे भाई रवि रंजन कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह घर से निकलकर खेत जा रहे थे. रास्ते में पहले से सड़क किनारे विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा पड़ा था. इसी क्रम में वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बावजूद इसके परिजन अपनी संतुष्टि के लिए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में बड़े थे. उनके परिवार में मां सुदामो देवी, पत्नी अंजू देवी व पांच पुत्री सुनीता, प्रीति, सलोनी, अनीता एवं आशा है. घटना के बाद मृतक के घर में को हाहाकार मच गया है. उसकी मां सुदामो देवी, पत्नी अंजू देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










