महिला कॉलेज में विश्व पुस्तक व कॉपीराइट दिवस मनाया

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Apr 2025 6:06 PM

विज्ञापन

एमएम महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो मीना कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की

विज्ञापन

आरा

. एमएम महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाने के लिए सोमवार को “अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ें ” नामक एक रीडिंग सत्र का आयोजन किया, जो हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है.

विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति चौधरी ने अपने पसंदीदा लेखक अमिताभ घोष की रचनाएं पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की. किताबें पढ़ने और कॉपीराइट सुनिश्चित करने के महत्व पर विस्तार से बताया. एमएम महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो मीना कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और छात्राओं को उत्साही पाठक बनने के लिए प्रोत्साहित किया. अंग्रेजी विभाग के संकाय सदस्य डॉ जुगल प्रसाद और डॉ शुमैला फातिमा ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों को पढ़ा. मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ विजयश्री ने लेखक मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं पढ़कर छात्राओं को उत्साहित किया. बीए सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 4 के विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा लेखकों की रचनाएं पढ़ने में सक्रिय रूप से भाग लिया. अन्य विभागों के शिक्षक डॉ सुप्रिया झा, डॉ तस्नीम, डॉ अमरेश, डॉ रजनी नरसरिया, डॉ सिखा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुधा रंजनी, गणित विभागाध्यक्ष डॉ निवेदिता, मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रश्मि ने अपने पसंदीदा लेखकों की रचनाएं पढ़ीं. बीसीए विभाग से राघवेंद्र और अमरजीत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन